Uncategorized

जगदीश मंदिर में भक्तों को किया गया दिव्य औषधि का वितरण

धमतरी। 15 दिवसीय रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत 29 जून को महाप्रभु जगन्नाथ, भैय्या बलभद्र, बहन सुभद्रा का महास्नान कराया गया। ऐसी मान्यता है कि महास्नान के पश्चात महाप्रभु बीमार पड़ जाते है। उनकी सेहत में सुधार हेतु उन्हें औषधि काढ़ा दिया जाता है। जिसके पश्चात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज से भक्तों को भी दिव्य औषधि काढ़ा का वितरण सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ हुआ।

बता दे कि काढ़ा लेने बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे, 5 जुलाई तक काढ़ा वितरण किया जायेगा। काढ़ा वितरण हेतु जगदीश मंदिर ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी जुटे रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!