Uncategorized

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सोने का लॉकेट,चाकू एवं लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 ए टी 3357 बरामद कर जब्त की गई है।
दिनांक 16 अगस्त 2026 को प्रार्थी गौतम नागरची, निवासी मौरीकला, अपनी पत्नी के साथ बठेना अस्पताल धमतरी गया था। अस्पताल से वापस लौटने के बाद वह अपनी साली के लिए खाना लेकर पुनः बठेना अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान करीब 4 बजे गोपाला अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर सब्जी काटने वाले चाकू का भय दिखाया और उसके गले में पहना सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय द्वारा जिले में घटित संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आमातालाब रोड, यादव भवन के पास सोने का लॉकेट बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ एवं विधिवत कार्रवाई के दौरान आरोपियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही कराई गई, जिसमें प्रार्थी द्वारा आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लूट का सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपियो मे निलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु, 20 वर्ष, निवासी हटकेश,चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम, 22 वर्ष, निवासी पंचवटी कॉलोनी, अटल आवास, धमतरी, खिलावन साहू उर्फ बदे, 20 वर्ष, निवासी लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी. शामिल है.
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!