Uncategorized

बिलासपुर लोकसभा की प्रभारी बनी तारिणी चंद्राकर

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में दो चरण का मतदान हो चुका है अब तीसरे चरण का मतदान 7 तारीख को होने जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता गण पुरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगे हैं इसी प्रचार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश प्रभारी सम्मानिय सचिन पायलट प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के अनुशंसा में कुरुद विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच में सदा सहयोग करने वाली कुशल नेत्री तारिणी चंद्राकर को बहुत बढ़ी जिम्मेदारी बिलासपुर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है जो लगातार कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के प्रचार में और प्रबंधन में रहेगी 1 से 5 तारीख तक विधानसभावार डोर टू डोर सघन जनसंपर्क और सभा के आयोजन किया गया है जो निम्नानुसार है 1 तारीख को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र 2 को बिल्हा 3 को कोटा 4 को तखतपुर को रोज सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रचार किया जाएगा 5 को शाम 5 बजे तक प्रचार किया जाएगा.तारिणी चंद्राकर ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा जो मुझे पार्टी हाईकमान ने जिम्मेदारी दी है उसे पुरे जिम्मेदारी के साथ पुरा करूंगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!