Uncategorized

नवरात्र पर मड़ईभाठा में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

धमतरी – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम मड़ईभाठा में छत्तीसगढ़ी लोक कला का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग, रायपुर के सहयोग से शासन मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच, हरेली द्वारा यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं।जहाँ सरपंच सोसाइटी अध्यक्ष सहित ग्राम के गणमान्यजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है, ये नौ दिन हमें ये सिखाते हैं कि जब-जब अन्याय बढ़ता है, तब नारी शक्ति दुर्गा बनकर उसका विनाश करती है। आज पूरे प्रदेश में माँ के 9 रूपों की आराधना हो रही है और इसी शक्ति के साथ हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति भी जुड़ी हुई है। हमारी छत्तीसगढ़ी परंपरा ही हमारी असली पहचान है। हमारे लोक गीत, हमारे लोक नृत्य, हमारी बोली में जो अपनापन है वो कहीं और नहीं। हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार हमारी इस लोक कला को मंच दे रही है। संस्कृति विभाग के माध्यम से हमारे गांव के कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है, जो सराहनीय है। मैं चाहती हूं कि हमारी नई पीढ़ी मोबाइल से निकलकर अपनी इस समृद्ध संस्कृति से जुड़े और गर्व के साथ कहे – गर्व से कहो हम छत्तीसगढ़िया हैं। हरेली, तीजा-पोरा, छेरछेरा जैसे पर्व सिर्फ त्यौहार नहीं, ये हमारी माटी से जुड़े होने का प्रमाण हैं। नवरात्र में इस तरह के लोक कार्यक्रमों का आयोजन हमारी संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम है। कार्यक्रम में मड़ईभाटा सरपंचचंद्रेश चांद, कुर्रा सोसाइटी अध्यक्ष मुरारी यदु,वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश राव,रेवाराम साहू,जय हिन्दूजा, दौलत वाधवाणी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!