Uncategorized

कलेक्टर के निर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक:सेवा गतिविधियों के विस्तार का निर्णय

धमतरी-इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी की प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष जी रेडक्रॉस अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक सहायता, सदस्यता अभियान के विस्तार तथा विद्यालय–महाविद्यालय स्तर पर रेडक्रॉस इकाइयों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों के आयोजन, फर्स्ट एड प्रशिक्षण को नियमित रूप से संचालित करने तथा प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को उन्नत प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला अस्पताल में उपलब्ध रक्त के समयबद्ध उपयोग एवं जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, जिला समन्वयक आकाश गोस्वामी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!