Uncategorized

216 नशीली कैप्सूल के साथ अवैध विक्रेता को कुरुद पुलिस ने किया गिरप्तार,एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास कुरूद निवासी एक युवक द्वारा नहर पार किनारे काले-सफेद रंग के गमछा में नशीली दवाइयाँ रखकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है.सूचना के आधार पर थाना कुरूद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक भूपेन्द्र साहू पिता चंद्रकुमार साहू 19 वर्ष निवासी अटल आवास कुरूद को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एनएक्स (डिसीक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एंड अस्टमीनोफेन कैप्सूल्स स्पास्मो – प्रोक्सीवों प्लस के कुल 27 पत्ता, प्रत्येक में 8 नग कैप्सूल होने से कुल 216 नग नशीली कैप्सूल (वजन 83.160 ग्राम, अनुमानित कीमत 2,397 रूपये) तथा बिक्री से प्राप्त 300 रूपये नगद बरामद किया गया.आरोपी का कृत्य धारा 22(ख) नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने से थाना कुरूद में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद सउनि.सुरेश नंद,प्रआर. जय कन्नौजे, आर.हेमंत सिन्हा, गोपाल चंद्राकर,शिवचरण कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!