Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्र के लिए जीना और राष्ट्र के लिए मरना यही डॉ. मुखर्जी की सबसे बड़ी पहचान है - प्रकाश बैस

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन धमतरी जिले के सोरिद वार्ड स्थित अटल आवास के समीप किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी धमतरी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस द्वारा किया गया। दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर प्रकाश बैस ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों और योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति, शिक्षा और राष्ट्रवाद के एक महान प्रतीक थे। उनका जीवन एक आदर्श राष्ट्रसेवक, सिद्धांतनिष्ठ नेता और प्रखर विचारक के रूप में हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। वे न केवल एक सफल शिक्षाविद् और कानूनविद् थे, बल्कि एक निर्भीक राष्ट्रभक्त भी थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियानों के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि अपनी माँ और मातृभूमि के प्रति सम्मान भी प्रकट कर रहे हैं।वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का यह प्रयास सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबीसी आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक रंजन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रितेश गांधी प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र पंडित, जिला उपाध्यक्ष श्याम साहू, जिलामहामंत्री अविनाश दुबे, जिलाकोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, मण्डल अध्यक्ष पवन गजपाल, मिश्रीलाल पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, हेमराज सोनी, नरेश साहू, डिपेंद्र साहू, ललित मडिक, गौरव मगर, कोमल देवांगन, प्रीतम साहू, लोकेश टंडन, राम सोनी, विभा चंद्राकर, चंद्रभागा साहू, चंद्रकला पटेल, विशाल द्विवेदी, विजय ठाकुर, मुकेश शर्मा, इंद्रेश देवांगन, नंदू लोधी, संतोष मडामे, अतुल साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, पुखराज साहू, आयुष दीवान, सोहन धीवर, दर्शन जैन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!