Uncategorized

सुर्खियों मे रहने के बजाय आयुक्त शहर की बदहाल व्यवस्था पर दे ध्यान – आशुतोष खरे

शहर की पेयजल, सफाई, सहित कई व्यवस्था है ठप्प आम जनता है त्रस्त - सूरज पासवान

धमतरी। शहर ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आशुतोष खरे और उपाध्यक्ष सूरज पासवान ने कहा कि एक ओर प्लेसमेंंट कर्मचारी और स्वच्छता दीदी अपनी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और आयुक्त केवल समाचार पत्रों में सुर्खिया पाना चाह रही है,जबकि ऐसे समय में शहर की बदहाल स्थिति को देखते हुए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और प्राथमिक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने कि दिशा में निर्णायक भूमिका अदा करने की आवश्यकता है । जब से आयुक्त आई है, शहर विकास की कोई सोच दिखाई नही दे रही है। हम आयुक्त से निवेदन करते हैं कि शहर में समग्र रूप से दौरा कर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करे, और हड़ताल में शामिल कर्मचारियों से रूबरू होकर उसका समाधान कैसे निकले उसपर ध्यान दे। विगत दिनों से शहर की पेयजल, सफाई, सहित कई व्यवस्था ठप्प है, जिससे आम जनता त्रस्त है। आयुक्त को विशेष रूप से इस पर ध्यान देना चाहिए। शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें शहर हित में कार्य करने की बात कही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!