Uncategorized

मुजगहन और परसतराई में जिपं उपाध्यक्ष, महापौर ने किया ग्रामीण स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ

भूपेश सरकार ने पारंपरिक खेल को दिया नया जीवन :- नीशु चन्द्राकर

युवा शक्ति राज्य के विकास के लिये एक महत्वपूर्ण पूंजी – विजय देवांगन

धमतरी। धमतरी विधानसभा के ग्राम पंचायत मुजगहन और परसतराई में ग्रामीण स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया गया जिनका शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब जिला समन्वयक नीशू चन्द्राकर, नगर निगम के महापौर विजय देवांगन के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर के प्रतिभागी भाग ले रहे है. इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम के अतिथियों के द्वारा गिल्ली डंडा एवं भंवरा चलाकर खेल प्रतिस्पर्धा की शुरुआत की और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया श्री चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्राचीन खेलकूद जो विलुप्त हो रही थी उसे पुन: जीवित करने का प्रयास किया है छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलकूद के आयोजन से बच्चे, महिला, पुरुष सभी वर्गों में छत्तीसगढिय़ा खेलकूद के प्रति रुचि और लोकप्रियता बढ़ी हुई है। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि युवा शक्ति राज्य के विकास के लिये एक महत्वपूर्ण पूंजी है। युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विकास योजनाओं के कियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना।युवाओं को संगठित कर प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करने सामाजिक नेतृत्व प्रदान करते हुए राज्य के आर्थिक विकास की गतिविधियों में प्रभावी रूप से भाग लेकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ की मुहिम में साक्षी बनने प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी द्वारा राजीव युवा मितान क्लब का गठन पूरे राज्य में किया गया. इस दौरान. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष व राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष मुजगहन होमेश्वर साहू ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने कहां एवं प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान बनाकर क्षेत्र क नाम रोशन करने बधाई और शुभकामनाएं दी.

इस दौरान विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर साहू सरपंच ,होमेश्वर साहू अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब , लक्की जैन विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब धमतरी, आशीष बंगानी उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस धमतरी , लखन पटेल एल्डरमेन नगर निगम धमतरी, संजय देवांगन। एवं ग्राम मुजगहन के गणमान्य नागरिक लखन लाल साहू ,राधेश्याम साहू, दिलीप नाग ,भुवन साहू, रामदयाल साहू, अभिषेक, लोकेश ,मानसिंह, तुलसी साहू, रोशन ध्रुव, तोरण, संतोष सेन, बलराम ,शेखर गोस्वामी, राजेंद्र नाग ,राजकुमार सिन्हा ,ऋषि कांत सिन्हा। ग्राम परसतरई से सरपंच परमानंद आडिल, चंद्रकांत साहू अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब, उपेंद्र साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति परसतरई, रामस्वरूप साहू ग्राम पंचायत परसतरई, श्रीमती क्षमता साहू पंच,श्रीमती ईश्वरी साहू पंच, पूरनलाल साहू, कुलेश्वर साहू ,घनश्याम साहू, आनंद स्वरूप साहू ग्राम पटेल, खूबचंद साहू आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!