Uncategorized

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

आयोजक यादव परिवार ने किया अध्यक्ष एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत, ज्योति हरख जैन ने दी शुभकामनाएं


भखारा। नगर के मिनीमाता चौक में डॉ. रमेश यादव एवं श्रीमती लक्ष्मी यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन शामिल हुईं। इस अवसर पर आयोजक परिवार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके साथ उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ज्योति हरख जैन ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री तोरण जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन के लिए यादव परिवार को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। तोरण जी महाराज सहित आयोजन यजमान का ज्योति हरख जैन ने शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!