Uncategorized

हनुमान मंदिर के सामान को बाहर फेंक कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्त में

शहर के चोला मंडलम ऑफिस के सामने स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के सामान को क्षतिग्रस्त कर रोड पर फेंककर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना दिनांक 21 जुलाई की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है, जब प्रार्थी अपने साथियों आकाश यादव, चित्रांश चापले और बिरजू यादव के साथ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर कांवड़ यात्रा हेतु मोटरसाइकिल से निकला था। उसी दौरान उक्त मंदिर के पास यह आपत्तिजनक कृत्य दिखाई दिया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धमतरी ने थाना प्रभारी कोतवाली को तत्काल मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट करने को निर्देशित किया।उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेकर के तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 173/25 धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।सीसीटीवी फुटेज एवं घटना स्थल का निरीक्षण,गवाहों के बयान और जप्त सामग्री के आधार पर गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यह कृत्य अरुण पटेल नामक युवक ने किया है, जो वर्तमान में बनियापारा, यादव बाड़ा धमतरी में निवासरत है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसका मेमोरेंडम तैयार किया गया।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी अरुण पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!