Uncategorized

व्यापारी सेवा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न,479 व्यापारियों ने लिया शिविर का लाभ

11 लाख रुपये के सिक्कों का वितरण,एचएसआरपी सेवा अब 2 दिन और

धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित व्यापारी सेवा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में व्यापारियों को विभिन्न सरकारी एवं व्यापारिक सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की गईं। शिविर की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के आगमन के साथ हुई। उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और चैंबर की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में और बड़े स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल एवं डिप्टी कमिश्नर श्री सार्वा भी उपस्थित रहे।प्रातः 10 बजे महापौर जगदीश रोहरा ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने चैंबर की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों को हर संभव सुविधा देने में नगर निगम सदैव साथ रहेगा।शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं और उपलब्धियाँ:- बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 11 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण,एचएएआरपी नंबर प्लेट हेतु 95 रजिस्ट्रेशन पूर्ण, 70 लोगों के दस्तावेज अधूरे
63 व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस हेतु आवेदन, 55 फूड लाइसेंस जारी किए गए कुल 479 व्यापारियों ने शिविर में भाग लिया.इस शिविर की सफलता में पूज्य सिंधी पंचायत का विशेष सहयोग रहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ।धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से विशेष धन्यवाद उन सक्रिय सदस्यों को जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.जिसमे
कैलाश कुकरेजा, राजा रोहरा, आलोक पांडेय, नरेंद्र रोहरा, प्रमोद पाण्डेय, रविन्द्र सिंह छाबड़ा, महेश चावला, रमेश दीवानी, भूपेश अंबानी, पंकज शर्मा, कन्नू कामरानी, सुरेश वर्ल्यानी, सिंधी समाज अध्यक्ष चन्द्रलाल जसवानी, अशोक डुबानी, महेश रामरखयानी, अमित अग्रवाल, अनिल साहू, राजा वाधवानी, ललित मानिक, मितेश जैन, राहुल दुग्गड़, मोहित जैन एवं समस्त टीम शामिल है.

एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए सुविधा अब 24 एवं 25 जुलाई को भी

आरटीओ विभाग द्वारा व्यापारी हित में निर्णय लेते हुए एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए यह सुविधा अब 24 एवं 25 जुलाई को भी पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी धर्मशाला, आमापारा, धमतरी
समय: प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!