Uncategorized

नशे में मोटर साइकिल से कर रहे थे हुल्लड़बाजी, रत्नाबांधा चौक में पुलिस ने दबोचा

शहर के रत्नाबांधा चौक क्षेत्र में 22 जुलाई की रात्रि लगभग 10 बजे दो युवक नशे की हालत में मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में हुल्लड़बाजी करते हुए पाए गए।
एसपी. धमतरी के निर्देश पर, धमतरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को तत्काल रोका गया और उन्हें हिरासत में लिया गया।दोनों युवकों का तत्काल मेडिकल परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। मोटरसाइकिल को जब्त कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने व शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनज़र दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएनएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कमल कुमार पिता विजय कुमार, 29 वर्ष,रत्नाबांधा, पी.जी. कॉलेज मोड़,धमतरी, जावेद खान पिता लतीफ खान, 25 वर्ष,रत्नाबांधा, पी.जी. कॉलेज मोड़ धमतरी पर कार्यवाही की गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!