Uncategorized

प्लेसमेंट कर्मचारी ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

धमतरी में नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। और ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गांधी मैदान में बैठ गए हैं। ऐसे में नगरीय निकायों में काम काज पूरा ठप हो गया है। गौरतलब है कि धमतरी जिले में एक नगर निगम और पांच नगर पंचायत है। जंहा करीब 4 सौ प्लेसमेंट कर्मचारी काम करते है।
नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों को वेतन भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से होता है। जिसके कारण से हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर वेतन नही मिलता।साथ ही ठेका कर्मचारी होने के कारण कई बार उनको अधिकारियों के द्वारा काम से निकाल देने की धमकी दिया जाता है। ऐसे में नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने कहा कि ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को सीधा वेतन दिया जाए। कहा कि इससे शासन को कोई भी अतिरिक्त भार नही उठाना पड़ेगा। इसके अलावा श्रम सम्मान निधि राशि भी प्रदान करने की मांग प्लेसमेंट कर्मचारियों ने शासन से की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!