Uncategorized

जिपं सामान्य सभा की समीक्षा बैठक में लगे गंभीर आरोप : कोलियारी-जोरातराई सड़क निर्माण में भारी अनियमितता सहित कई अन्य शिकायत

अध्यक्ष अरुण सार्वा की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष गौकरण साहू की उपस्थिति में हुआ संपन्न

की गई शासन की संचालित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण, प्रगति रिपोर्ट एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा

धमतरी। जिला पंचायत धमतरी की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति एवं सामान्य सभा की समीक्षा बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष गौकरण साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शासन की संचालित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण, प्रगति रिपोर्ट एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई। खनिज विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति और जल गुणवत्ता से संबंधित कार्य ग्रामीण पाइप जल योजनाओं की प्रगति, हर घर जल मिशन के लक्ष्य का मूल्यांकन, टैंकर जलापूर्ति वाले संवेदनशील ग्राम, फ्लोराइड – आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों के लिए सुधारात्मक कदम, जलस्रोतों का संरक्षण एवं रखरखाव से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो पर सदस्यों ने विशेष ध्यानाकर्षण किया। जिले में लोक निर्माण विभाग के तहत सड़कों के निर्माण, मरम्मत, चौड़ीकरण तथा पुल-पुलियों की स्थिति पर अद्यतन जानकारी ली गई। वन विभाग (सामान्य वन एवं उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व) मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण वन विभाग मानव और प्रकृति के संतुलन के लिए किए गए प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक हंगामेदार रही। बैठक में कई सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई आरोप भी लगाए। सत्ता पक्ष की सदस्य मोनिका देवांगन ने कोलियारी-जोरातराई सड़क निर्माण कार्य जो कि 84 करोड़़ की लागत से बन रही है उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। निर्माण में गुणवत्ताहीन सामाग्री व अनियमितता के आरोप भी लगाए गए। सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटिंग टेस्ट कराने की मांग की।
विपक्षी सदस्य कविता योगेश बाबर ने सोसायटियों में टोकन काटने में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया। और कहा कि किसान अभी भी पंजीयन हेतु भटक रहे है। सरकार खरीदी सीमा तय नहीं कर पा रही है। जिससे समस्याएं बढ़ती जा रही है। सोसायटियों में जाम की स्थिति बन रही है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य सदस्यो ने भी गंभीर सवाल उठाये। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, धनेश्वरी साहू, कविता बाबर, मोनिका देवांगन, मीना साहू, गरिमा नेताम, टीकाराम कंवर, अजय ध्रुव, नीलम चन्द्राकर, अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, विरेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, आनंद यदु विधायक प्रतिनिधि कुरूद, नितिन भंसाली विधायक प्रतिनिधि सिहावा, चंदन टंडन लेखाधिकारी, नकुल प्रसाद वर्मा उपसंचालक पंचायत एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!