Uncategorized

अवैध शराब बिक्री करते 6 प्रकरण में 7 आरोपी गिरप्तार

कुरूद अनुभाग के थाना कुरूद, भखारा,मगरलोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम बनाकर थाना कुरूद, भखारा, मगरलोड पुलिस द्वारा अभियान चलाकर शराब रेड की कार्यवाही की गई।थाना कुरूद मेंधारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी चन्द्रिका निर्मलकर पिता स्व रामजी निर्मलकर 50 वर्ष मरौद थाना कुरूद से जप्त 33 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 3630 रु बिकी रकम 110 रू,थाना कुरूद में कमलेश सोनकर पिता नोहर सोनकर 25 वर्ष नारी थाना कुरूद द्वारा 35 पौवा देशी मसाला कीमती 3850- रू एवं बिकी रकम 600- रू, तुकेश्वर चन्द्राकर पिता महेन्द्र चन्द्राकर 25 वर्ष उमरदा थाना कुरूद से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये, आरोपी निक्कू उर्फ बंटी चन्द्राकर पिता उमेश चन्द्राकर 23 वर्ष कुरूद से 56 पौवा देशी मसाला शराब 6160 रूपये,थाना भखारा अंतर्गत देवसिंग उर्फ विक्की पिता इंदर लाल पारधी 18 वर्ष 01 माह 11 दिन सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग,मुकेश पारधी पिता उमेन्द्र सिंह पारधी 20 वर्ष अटारी थाना पाटन से 33 पौवा देशी मसाला शराब,थाना मगरलोड अंतर्गत आरोपी थानसिंग कमार पिता अधन सिंह 32 वर्ष पांहदा थाना मगरलोड जप्त मशरूका 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रू एवं बिकी रकम 700 जुमला कीमती 3700 रूपये जप्त किया गया।उक्त 6 प्रकरण में 7 आरोपियों से 157पौवा देशी मशाला कीमती 17600-एवं 40 पौवा प्लेन शराब कीमती 3200रूपये,18 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3000-रूपये,जुमला 23800- रूपये,बिक्री रकम जुमला 1410- रूपये एवं प्रयुक्त दो वाहन हीरो एच एफ डिलक्स एवं टीव्हीएस जुपिटर वाहन जप्त किया गया है।
जप्त कर 7आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरुद निरी.अरूण साहू, थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर,थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत सहित थाना कुरूद, थाना भखारा एवं थाना मगरलोड के पुलिस स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!