Uncategorized

शहर व ग्रामीण क्षेत्रो के मां दुर्गा पंडालो में पहुंचे हरमीत सिंह होरा

पूजा अर्चना कर की प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना

धमतरी। नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा हर वर्ष नवरात्र पर मां दुर्गा के पंडालो में पहुंचकर पूजा अर्चना करते है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी वे ग्राम सेनचुआ, सेमरा, बोडऱा, डाही, अंगारा, हंकारा एवं सदर बाजार धमतरी के दुर्गा पंडालो में पहुंचे। वहां पूजा अर्चना कर धमतरी व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर हरमीत होरा ने कहा कि नवरात्र का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। नवरात्र पर्व हमारे भीतर के गलत भावनाओं को खत्म करने का पर्व है। नवरात्र के माध्यम से मन को शांत व शीतल कर कर्मो को पुण्यो को ओर ले जाया जा सकता है। नवरात्र में मां दुर्गा के नव रुपो की आराधना की जाती है। प्रत्येक रुपो की अलग-अलग विशेषता है। हम सभी मां दुर्गा के संतान है। मां दुर्गा कृपालु है वहीं पापियों के सर्वनाश के लिए महाकाली, भद्रकाली का रुप भी धारण करती है।

इस अवसर पर हरमीत होरा के साथ एल्डरमेन गोलू शर्मा, विक्रांत शर्मा, युवा कांग्रेस नेता राहुल बख्तनी, अंकित गोयल, दयाराम साहू, कृष्णा मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!