Uncategorized

पंचमी को माता के दर्शन से मिलता है पुण्य और भाग्य का ऐश्वर्य

माता की कृपा से हम माता के भक्त बनाएंगे नया धमतरी-पं. राजेश

धमतरी। नवरात्र की पंचमी को शक्ति स्वरूपा स्कंदमाता की पूजा होती है, नवरात्र में पंचमी का विशेष महत्व होता है धमतरी की पालनहार विंध्यवासिनी बिलाई माता के दरबार मे सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। धमतरी के समाजसेवी और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा भी पंचमी का पुण्य प्राप्त करने बिलाई माता के शरण मे पहुँचे, शीश झुका कर स्वयं के और पूरे धमतरी के कल्याण और ऐश्वर्य के लिए प्रार्थना की। पँ राजेश ने कहा कि बिलाई माता की कृपा से ही धमतरी धर्म की नगरी बना है,

उन्होंने कहा कि माता हमे इतनी शक्ति और सामथ्र्य प्रदान करें कि हमारे जैसे उनके भक्त धमतरी को विकास के नए पायदान तक उठा कर ले जाए एक नया धमतरी बनाए। राजेश शर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रणसिंह, नगर निगम के पूर्व लोकनिर्माण सभा पति प्रकाश शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल और विकास शर्मा ने भी माता के दर्शन किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!