भारत को दुनिया के सामने सबसे शक्तिशाली देश बनाने का कार्य भाजपा ही करेगी-पवन साय
आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से ही हम दोबारा विश्व गुरु बन पाएंगे- खुशवंत साहेब

धमतरी:-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी रिफॉर्म के विषय में जिला स्तर पर कार्यशाला रखी गई साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई जिसमें धमतरी जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण ,जिले के साथ मंडल स्तर पर कार्यक्रम संपादन के लिए बनाई गई टोली जो अपेक्षित संख्या के साथ संपन्न हुआ।मंत्री खुशवंत साहेब छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार उनका धमतरी आगमन हुआ धमतरी आते ही बठेना नहर के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर पूरे कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किए। प्रसाद भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ जिसमें सबसे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने स्वागत उद्बोधन करते हुए उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किए की पार्टी का जो भी कार्यक्रम आ रहा है उसको सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर पूरा ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक संपन्न करना है तभी भाजपा जैसा बोलता है वैसा करती भी है इस बात को समाज के भीतर पहुंचेगा और ये सभी कार्य सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर करना है ।उपस्थित तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब ने जीएसटी रिफॉर्म पर बात करते हुए कहा भाजपा हमेशा भारत की जनता से राय विमर्श करके कार्य करती है। जनता के हित में जो भी योजना लाने का होता है या कोई योजना को संशोधन करने का होता है उसे पूरी निष्ठा और निर्भीकता के साथ करती है ।उन्होंने अमेरिका के द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भारत को डराने और कमजोर करने का प्रयास जो किया उस बात को आगे बढ़ाते हुए बताए कि भारत आज किसी देश से डरने की स्थिति में नहीं है ।भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है कुछ वर्षों में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो जाएगी जिसके लिए उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हम सब स्वदेशी वस्तुओं की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें ताकि हमारे अपने लोगों को रोजगार भी मिले साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।जीएसटी रिफॉर्म पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जीएसटी स्लैब को कम करके माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है इससे देश के भीतर व्यापारियों को तो लाभ मिलेगा साथ ही उपभोक्ताओं को सबसे बड़ा लाभ मिलन बताया। जरूरी बहुत सारे वस्तुओं पर टैक्स की दर जीरो कर दी गई है जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। आगे के उद्बोधन में पवन श्री पवन साय संगठन महामंत्री ने बात रखते हुए कहे कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताए कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बचपन से ही अपने माता-पिता भाई बहन और आश्रय देने वाले मामा तक को खोया इतने विषम परिस्थिति के बाद भी उनके अंदर राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरी रही और वह अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समाज के लिए लगाए ।उन्होंने अपनी लगभग 17 वर्ष के राजनीतिक यात्रा में भाजपा संगठन को चलाने के लिए मजबूत सिद्धांत देकर गए जिसके कारण आज भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ पूरे विश्व में निर्भीकता से काम करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने आगे बताया कि भारत पुरातन काल में विश्व के अंदर समृद्धशाली देश था जहां पर पूरे विश्व के लोग शिक्षा दीक्षा व्यापार और अन्य गतिविधियों के लिए आश्रित रहते थे ।बीच के कालखंड में कुछ कमजोरी के कारण परतंत्रता झेलनी पड़ी। और आजादी के बाद भी कांग्रेस के नीति के कारण देश करीब 60 साल तक कमजोर स्थिति में रहा और जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी भारत फिर से अपने पुराने यौवन स्थिति में आ रहा है और भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो भारत को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित कर सकती है जिसके लिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है और निश्चित रूप से कुछ वर्षों में भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित रहेगा। कार्यक्रम के अंत में आरएसएस के स्वयंसेवक रहे स्व शांताराम जी और जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनका इस वर्ष निधन हुआ उनके किए सभी ने खड़े होकर मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री महेंद्र पंडित और आभार महामंत्री राकेश साहू जी के द्वारा किया गया। मंच पर धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रंजना साहू ,प्रदेश कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी ,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ,उपाध्यक्ष गोकरण साहू ,निर्मल बरडिया ,निरंजन सिन्हा,सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गण श्रीमती मोनिका देवांगन ,पवन गजपाल ,विनय जैन, अमन रा,व मिश्री पटेल ,कृष्णकांत साहू ,रवि सिन्हा ,डॉक्टर लोकेश साहू, कल्याण सिंह राजपूत, बलजीत छाबड़ा, रोहित मोहन साहू, मनोहर मानिकपुरी, संजय कुमार , जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू आदि उपस्थित थे।

