Uncategorized

रायपुर दक्षिण विस में धमतरी के कांग्रेसी प्रचार-प्रसार में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

कांग्रेस नेताओं ने कहा जनता भाजपा के कुशासन से हो चुकी है त्रस्त, इस बार बदलेगा इतिहास

धमतरी। रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के तहत 13 नवम्बर को मतदान होना है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने कांग्रेस प्रदेश स्तर पर नेताओं की टीम रायपुर में उतार चुकी है। जिसमें धमतरी के कांग्रेस नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनावी प्रचार-प्रसार को गति प्रदान किये जाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार सामाजिक स्तर पर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील किये जाने हेतु विभिन्न सामाजिक वर्ग के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है जिसमें धमतरी जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व नि:शक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व लोकसभा युकां अध्यक्ष आनंद पवार, निगम सभापति अनुराग मसीह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डोर टु डोर जनसम्पर्क के साथ ही वार्ड स्तरीय, नुक्कड़ स्तरीय सभाओं को भी सम्बोधित किया जा रहा है। चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका कांग्रेसी निभाते हुए जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे है। चर्चा के दौरान उक्त कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के दौरान जनता में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश नजर आ रहा है। भाजपा ने 34 सालों तक रायपुर दक्षिण विधानसभा में राज किया। लेकिन विकास के नाम पर रायपुर दक्षिण विधानसभा में कोई उपलब्धि नहीं है। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान है। भाजपा ने 34 सालों तक रायपुर दक्षिण की जनता को छला है। प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में अपराधों की रोकथाम में पूरी तरह नाकाम रही है। और केन्द्र की मोदी सरकार बेरोजगारी व मंहगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अब जनता भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन दे रही है। इस बार रायपुर दक्षिण विधानसभा में मतदाता कांग्रेस को समर्थन देकर 34 सालों के इतिहास को बदलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!