लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का सजीव उदाहरण है लोक मंडई महोत्सव — विधायक ओंकार साहू

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू अपने गृहग्राम नगर पंचायत आमदी में आयोजित भव्य लोक मंडई महोत्सव में सम्मिलित हुए। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मंडई केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे लोकजीवन की धड़कन है। यह वह मंच है जहाँ गांव, समाज और संस्कृति एक-दूसरे से जुड़ते हैं। मंडई के माध्यम से हमारी लोक परंपराएँ, रीति-रिवाज, खान-पान और आपसी मेल-मिलाप सजीव रूप में सामने आते हैं। ऐसे आयोजन आने वाली पीढिय़ों को अपनी जड़ों से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी लोकसंस्कृति और परंपराओं से है। लोक मंडई जैसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और संवाद को मजबूत करते हैं। आज के आधुनिक युग में भी इस तरह के पारंपरिक आयोजनों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। विधायक ओंकार साहू ने आयोजन समिति एवं नगर पंचायत आमदी को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आमदी सहित पूरे क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए सतत प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विशु देवांगन, एमन साहू, ऋषभ ठाकुर, पारसमणी साहू, ललिता पटेल, चित्तेंद्र साहू , व्यसनारायण निषाद , तोषण सा़हू आदि उपस्थित रहे

