Uncategorized

पुलिस की सतर्क और त्वरित कार्यवाही-महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ई-रिक्शा में प्रार्थी के साथ बैठकर 20 हज़ार की नकदी उड़ाने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सतर्क और त्वरित कार्यवाही-महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

20 दिसंबर को प्रार्थिया सरिता त्रिपाठी पति आलोक त्रिपाठी 35 वर्ष मराठापारा धमतरी अपनी बच्ची के साथ कारगिल चौक धमतरी में मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का भुगतान करने हेतु अपने बैग में 20,000 रूपये नगद राशि लेकर गणेश चौक धमतरी से ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं।इसी दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा उसी ई-रिक्शा को रोकते हुए उसी ई-रिक्शा में बैठकर यात्रा की गई तथा विद्यावासिनी मंदिर के पास उतर गईं।
इसके बाद जब प्रार्थिया कारगिल चौक के पास उतरकर ई-रिक्शा चालक को किराया देने लगीं, तब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखी 20,000 रूपये की राशि गायब पाई।
अज्ञात तीनों महिलाओं द्वारा चोरी किए जाने की आशंका पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में तत्काल अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना एवं कार्यवाहीथाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा धारा 305 (b), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।जांच के दौरान- घटना स्थल निरीक्षण गवाहों के कथन
सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की लगातार पता-तलाश की गई।पता-तलाश के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएँ घूमते मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने अपराध कबूल किया।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के अनुसार
प्रिया इंदुरकर ने 7,000 रूपये खर्च करने के बाद 3,650 रूपये पेश किए
रंजू सेंडे ने 6,500 रूपये खर्च कर 2,250 रूपये पेश किए संगीता पाथरे ने 6,500 रूपये खर्च कर 2,780 रूपये पेश किए
कुल 8,680 रूपये की नकद राशि गवाहों के समक्ष जप्त की गई।गिरफ्तार आरोपिया मे प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर, 40 वर्ष, निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, जिला नागपुर, रंजू सेंडे पति इनोद सेंडे, 50 वर्ष मुंडीकोटा, घोघरा चौकी, थाना तिरोडा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र), संगीता पाथरे पति विनोद पाथरे, 40 वर्ष सतरापुर, खंडरवार कंपनी, थाना कन्हान, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) शामिल है.
अंतिम कार्यवाही आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपिया का अपराधिक रिकॉर्ड

13 जून 2025 को मदिना मस्जिद आनंद नगर से जयस्तंभ चौक के मध्य ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी के बैग में रखी नकदी रकम चोरी कर ली गई।इस संबंध में थाना गोलबाजार रायपुर में अपराध क्रमांक 84/2025, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।विवेचना के दौरान इस अपराध में आरोपी महिला प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर,40 वर्ष, निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अस्थायी पता—सीतानगर, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) एवं एक अन्य महिला आरोपिया की संलिप्तता पाई गई, जिसके विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज किया गया है।जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपिया का अपराध करने का तरीका (मॉडस ऑपरेण्डी) ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर धक्का-मुक्की के दौरान बैग से नकदी चोरी करना है। उक्त आरोपिया के विरुद्ध इसी प्रकार के अन्य अपराध भी पंजीबद्ध पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!