Uncategorized

साय सरकार के सुशासन में है, जनता को विश्वास, शहर के बाद गांव में बन रही है भाजपा की सरकार : रंजना साहू

क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक रंजना साहू के निजनिवास


धमतरी। धमतरी विधानसभा के जनपद पंचायत क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू से निवास में सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे। श्रीमती रंजना साहू ने सभी को जीत की बधाई दिए एवं जनसेवा के कार्यों के साथ भाजपा संगठन द्वारा दिये गए कार्यो को निष्ठापूर्वक करने की बात कहीं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन में जनता को विश्वास है, इसलिए शहरों में हुए चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भाजपा की सरकार गांव-गांव में बन रही है, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य में भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों को जिताकर जीत का परचम लहरा रहे हैं।

इस अवसर में भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, सुंदरगंज वार्ड पार्षद नरेन्द्र रोहरा, भाजपा वरिष्ठ दिग्विजय सिंह कृदत, पूर्व पार्षद श्रीमती श्यामा साहू सहित अन्य कार्यकर्ता की उपस्थित रहें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!