Uncategorized

कुरूद एवं मगरलोड पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा,आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपीगणों से देशी शराब एवं नगदी सहित कुल 5,380 रुपये की मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जुआ, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के थाना कुरूद एवं थाना मगरलोड क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पहली कार्यवाही थाना कुरूद
थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान आरोपी मंगल सोनवानी, पिता ब्रीज कुमार, 22 वर्ष, भरदा चौक कुरूद, थाना को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 28 पौवा देशी शराब कीमती 2,240 रुपये एवं नगदी बिक्री रकम 200 रुपये, कुल जुमला 2,440 रुपये जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दूसरी कार्यवाही मे.थाना मगरलोड को सूचना प्राप्त हुई कि चारभाठा स्कूलपारा में एक महिला श्रीमती शकुंतला महानंद, पति राजेश महानंद, 51 वर्ष, चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपिया को घर की बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपिया के कब्जे से 23 पौवा मसाला एवं प्लेन शराब कीमती 2,220 रुपये तथा बिक्री रकम 720 रुपये, कुल जुमला 2,940 रुपये जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!