Uncategorized

धमतरी की पौने दो साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज

धमतरी-शहर की पौने दो साल की कृधा अग्रवाल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। ऑन लाईन टेस्ट में उसके सफल होने के बाद प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।
शहर के विजय अग्रवाल की पोती और खुश्बू-अविनाश अग्रवाल की बेटी ने अपनी योग्यता से इतनी कम उम्र में नया कीर्तीमान स्थापित किया है। कृधा अग्रवाल की उम्र एक साल 9 माह है। ऑनलाईन लिये टेस्ट में उन्होंने 23 फल, 25 जानवर, 13 वाहन, 15 सब्जी, 10 पक्षी, 10 कलर, 9 यंग एनीमल, 13 शरीर के अंग के नाम तुरंत बता दिये। इसके अलावा साल के महीनों के नाम, सप्ताह के नाम, ए से जेड तक लेटर, 9 राज्यों की राजधानी भी बता देती है। इतना कुछ बताने वाली इतनी कम उम्र की बच्ची कृधा बन गई है। इसे आईबीआर एचीवर टाइटिल से इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने नवाजा है। परिणाम के बाद उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!