Uncategorized

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल, जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से हो चुकी है त्रस्त – मोहन लालवानी

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा अगले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ और कांग्रेस जनहित में फिर से होगी सत्ता में


धमतरी। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता भाजपा की सरकार बनाकर पछता रही है उक्त बाते पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कही।
श्री लालवानी ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व लोक लुभावन वादे जनता से किया गया। और जब सत्ता मिल गई तो हर बार की तरह इस बार भी भाजपा अपने वादों से मुकर गई। जहां तक की आम जनता के हितो ंके लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर आम जनता की परेशानी बढ़ाने का कार्य कर रही है। बेरोजगार युवाओं को मिलने वाले भत्ते को बंद कर दिया गया। फिर 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को लगभग बंद कर दिया है। अब मात्र 100 यूनिट तक ही बिल हाफ योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश के अधिकांश विद्युत उपभोक्ता इस योजना के दायरे से बाहर हो गए है। बिजली बिल हाफ योजना में कटौती के साथ ही बिजली के दामों में कई बार साय सरकार बढ़ोत्तरी कर चुकी है। जिससे गरीब मध्यम वर्गीय परिवार किसान सहित सभी वर्ग त्रस्त है।
श्री लालवानी ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराध बढ़ता जा रहा है, युवा नशाखोरी व चाकूबाजी के गिरफ्त में है। आमजनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे में माहौल में साय सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित होने का झूठा दावा कर रही है। जो शर्मनाक है। धमतरी जिला सहित प्रदेश में विकास थम सा गया है। हवा हवाई विकास के दावें किये जा रहे है। सड़को के गड्ढे सरकार से भरे नहीं जा रहे है और करोड़ो अरबो रुपये के विकास की बात कर झूठी वाहवाही बंटोरने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अन्नदाता परेशान है। पहले उन्हें खाद बीच के लिए भटकना पड़ा फिर मौसम की मार झेलनी पड़ी। अब फसल बेचने के लिए पंजीयन व टोकन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली उजागर करने वाले शिक्षक पर निलंबन की कार्यवाही कर सरकार अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता हकीकत से वाकिफ है। प्रदेशवासी अभी से ही भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है. ऐसे में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा और कांग्रेस फिर से जनहित में सत्ता में होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!