Uncategorized

हमारा एक-एक प्रयास आने वाले चुनावों में पार्टी की मज़बूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता सुनिश्चित करेगा – रंजना साहू

भोथली मंडल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला संपन्न, मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


धमतरी। भाजपा के भोथली मंडल में मतदाता सूची के विषय पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में श्रीमती रंजना साहू ने बताया कि मतदाता सूची का सटीक और अद्यतन होना लोकतंत्र की सबसे बुनियादी आवश्यकता है, कार्यकर्ताओं को इस कार्य को केवल संगठनात्मक दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प के रूप में भी लेना चाहिए, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हर व्यक्ति तक मतदाता सूची की जानकारी पहुँचाना और नए पात्र मतदाताओं का नाम जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। पूर्व विधायक रंजना साहू ने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम जोड़ा जाना चाहिए, वहीं मृतक, स्थानांतरित या दोहराव वाले नामों को हटाने का कार्य भी सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य करें ताकि एक भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।श्रीमती साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारा एक-एक प्रयास आने वाले चुनावों में पार्टी की मज़बूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरी लगन, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें।कार्यशाला में भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल, हुलास साहू, आंनद मेश्राम, निरंजन साहू, लच्छू निर्मलकर, खिलावन चंद्राकर, सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!