Uncategorized

किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के धमतरी आगमन पर भाजपाइयो ने किया भव्य स्वागत

धमतरी :-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रादेशिक संगठन का विस्तार हुआ जिसमें आलोक ठाकुर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धमतरी के हृदय स्थल घड़ी चौक में आलोक ठाकुर का जोरदार गर्म जोशी के साथ पटाखे फोड़ते हुए फूल माला से लादकर पूरे उत्साह पूर्वक स्वागत सम्मान किया ।आलोक ठाकुर जी से अध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी प्रकाश बैस ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। आलोक ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता भी लगातार दल के विचारधारा के साथ काम करते रहिए कब किसके सिर पर पार्टी कौन सी जिम्मेदारी देगी यह बात भाजपा में किसी को अंदाजा नहीं होता और अचानक एक दिन सेवा का अवसर मिल जाता है जिस प्रकार आज मुझे मिला हुआ है ऐसा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। स्वागत करने वालों में प्रकाश बैस, महेंद्र पंडित, राकेश साहू, रोहितास मिश्रा, शशि पवार, विजय साहू, विजय मोटवानी, डीपेंद्र साहू, बाला राम साहू ,हेमंत साहू, वीरेंद्र सा,हू प्रीतम साहू,अंगिरा ध्रुव , बीथीका विश्वास, नम्रता पवार, दमयंती साहू, रीटा, अमित अग्रवाल, अमन राव, मुरारी यदु, दिलीप पटेल, उमेश साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!