Uncategorized

अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 77 पौवा देशी शराब, ई-रिक्शा और नगद रकम सहित 1.37 लाख रूपये का माल जप्त

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन के पास दो व्यक्ति ई-रिक्शा में शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए धमतरी पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। मौके से 77 पौवा देशी शराब कीमत 7,360रूपये बिक्री रकम 200 रूपये, ई-रिक्शा कीमत 1,30,000 रूपये
कुल जप्त माल की कीमत 1,37,860 रूपये है.इस मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.आरोपियो मे गोपाल साहू, पिता शिवराम, 35 वर्ष, निवासी अधारी नवागांव, धमतरी,सूरज निषाद, पिता संतराम निषाद 31 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!