Uncategorized

​ग्राम पंचायत मुजगहन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभा संपन्न, विकास और आत्मनिर्भरता का लिया गया संकल्प

ग्राम सभा ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत और बुनियादी इकाई है-कीर्तन मीनपाल

लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को मजबूत करने और 73वें संविधान संशोधन के उपलक्ष्य में, जनपद पंचायत धमतरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजगहन में आज ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के अवसर पर एक ‘विशेष ग्राम सभा’ का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस विशेष ग्राम सभा में शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई और गाँव के समग्र विकास के लिए कई अहम संकल्प पारित किए गए।
​ ग्रामवासियों ने उपमुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 20 मिनट का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश सुना। ‘हमारा कोष-हमारा अधिकार’ के तहत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत शत-प्रतिशत कर आरोपण और वसूली कर पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।
​डिजिटल पहल: ग्राम सम्पाद एप में गाँव की समस्त परिसंपत्तियों को अपलोड करने का संकल्प और वाचन किया गया।
ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों/खिलाड़ियों, और एस.एच.जी. की ‘लखपति दीदियों’ को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।पंचायत के लिए तैयार पंचायत पुरस्कार स्कोर कार्ड का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही ग्राम को ‘आदर्श ग्राम पंचायत’ बनाने हेतु संकल्प पारित किया गया।​सरपंच होमेश्वर साहू ने कहा पंचायती राज दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। आज मुजगहन की जनता ने जिस उत्साह के साथ ‘आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत’ और ‘आदर्श ग्राम’ बनने का संकल्प लिया है, वह सराहनीय है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही हमारा गाँव विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।​जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने कहा ग्राम सभा ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत और बुनियादी इकाई है। आज शासन की विभिन्न योजनाओं, चाहे वह ग्राम सम्पाद एप हो या समर्थ पोर्टल, इन सभी के माध्यम से पंचायतों को सशक्त किया जा रहा है। मुजगहन के नागरिकों की जागरूकता यह सुनिश्चित करती है कि हमारा गाँव सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!