Uncategorized
प्रधानमंत्री जनमन योजना में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु पेंशनर्स एसोसियेशन ने किया का कलेक्टर का सम्मान
पेंशनरों को रिटायर के तत्काल बाद, पेंशन आदेश, ग्रेज्युटी एवं अन्य देय स्वत्वों का चेक भुगतान हेतु सौंपा ज्ञापन

धमतरी। कमार विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ हुई, पूरे देश के समस्त जिलों में कभार परिवारों के लिये पक्के सर्वसुविधायुदत मकान बनना शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी के लिए 1481 गकान स्वीकृत हुये, जिसमें कलेक्टर धमतरी, के कुशल मार्गदर्शन में 982 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिला-धमतरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम एवं संपूर्ण भारत में दूसरे नंबर पर रही। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु ने कलेक्टर धमतरी को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पेंशनर्स एसोसियेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश ने स्मृति चिन्ह भेंटकर कलेक्टर का सम्मान किया। साथ ही पेंशनरों को रिटायर होने के तत्काल बाद, पेंशन आदेश, ग्रेज्युटी एवं अन्य देय स्वत्वों का चेक के माध्यम से प्रतिमाह कार्यक्रम आयोजित करके भुगतान कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।