Uncategorized

आनलाईन लोन एप से लोन लेकर ठगे जा रहे युवा

मूलधन से कंही ज्यादा चुकाना पड़ रहा ब्याज

पैसे नहीं देने पर अश्लील फोटो-वीडियों बनाकर परिचितों को भेजकर डराने का किया जाता है प्रयास

धमतरी। आज कल आनलाईन लोन देने सोशल मीडिया और ऑनलाईन प्लेट फार्म पर कई एप तैयार रहते है। मामूली सी जानकारी लेकर हजारों रुपये का लोन तत्काल सेंसन किया जाता है। यहां तक तो ठीक है, लेकिन इसके बाद लोन की रिकवरी के दौरान नियम कायदों की कोई सीमा नहीं होती।
बता दे कि ऐसे कई ऑनलाईन ऐप है जो एक क्लिक पर लोन उपलब्ध कराने का दावा करते है और उक्त लुभावने स्कीम और दावों में अक्सर ऐसे युवा फंसते है जो कि या तो जुए की लत में पड़े हो या फिर नशे की लतखोर हो। इनके द्वारा ही तुरंत पैसो के जुगाड़ में इन एप पर क्लिक कर ऑनलाईन लोन उठाया जाता है। उक्त एप से हजारों रुपये लोन के रुप में एकाउंट में ट्रांसफर होते है। लेकिन उक्त लोन में कई बार मूलधन के बराबर या उससे ज्यादा भी ब्याज भरना पड़ता है। अलग-अलग एप में अलग-अलग नियम रहते है। कुछ में 15 दिन में पूरे पैसे ब्याज सहित जमा करने होते है तो कुछ में किश्त की सुविधा होती है। लेकिन दोनो ही हालात में ब्याज ज्यादा होता है। जब तक लोन को एप के पालिसी के अनुसार पटाया जाता है जब तक कोई परेशानी नहीं होती लेकिन जब लोग नहीं पटायाा जाता या फिर किश्त बाउंस होने लगती है तो फिर ऑनलाईन एप द्वारा अलग हथकंडा अपनाया जाता है। दरअसल एप द्वारा लोन देते समय संबंधित व्यक्ति के मोबाईल स्टोरेज डाटा और सोशल मीडिया एकाउंट का एक्सेस ले लिया जाता है। इसके बाद डाटा से उक्त व्यक्ति का फोटो निकालकर एडिट कर नग्न फोटो वीडियो बनाकर उसके कान्टेक्ट के नम्बरो पर भेज दिया जाता है। ऐसी कई घटना हो चुकी है। मजबूरन बदनामी के डर से लोन चुकाना पड़ता है। ऐसे एप से लोन उठाने के खतरे को अधिकांश युवा जान रहे है। बाउजूद इसके ऐसे एप का प्रयोग कर आज भी लोन उठाया जा रहा है। पुलिस तक इस प्रकार की घटनाओं की शिकायत ही नहीं पहुंचती इसलिए पुलिस कार्रवाई भी नहीं करती। ऐसे ऑनलाईन एप से बचने हेतु जागरुकता की आवश्यकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!