Uncategorized

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता, विधायक ओंकार साहू ने युवाओं के हुनर को सराहा


धमतरी। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।विधायक साहू ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभाशाली युवाओं के जोश, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए न सिर्फ आत्म-विश्लेषण का अवसर देती हैं, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को निखारने और रोजगार की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा भी देती हैं। समापन समारोह में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!