Uncategorized

स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है – रामू रोहरा

महापौर, गणमान्य नागरिक सहित कांवरियों ने स्वच्छता में निभाई सहभागिता


धमतरी। सावन अंतिम के सोमवार पर महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, समाजसेवी महेन्द्र खण्डेलवाल भी रुद्रेश्वर घाट पहुंचे और महाआरती में शामिल हुए रुद्रेश्वर महादेव में जला अर्पण किया। इस दौरान स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया गया। महापौर व गणमान्य नागरिको द्वारा मंदिर परिसर के आसपास फैल कचरे को एकत्रित कर डस्टबीन में डाला गया। महापौर के साथ कांवरियों ने भी इस स्वच्छता कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस मौके पर महापौर ने कहा जिस प्रकार हम मंदिर को स्वच्छ रखते है उसी प्रकार मंदिर के बाहर एवं नगर को भी स्वच्छ बनाये। स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!