Uncategorized

बिना हेलमेट पर कार्यवाही : दो पुलिस कर्मियों सहित कुल 60 वाहन चालकों का हुआ चालान

एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा शहर में चलाया गया हेलमेट चेकिंग अभियान


धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 1 व 2 अगस्त तक दो दिन में रुद्री चौक एवं जनपद तिराहा में यातायात स्टॉफ द्वारा सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 2 पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनके विरुद्ध भी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालान किया गया एवं दोनों पुलिस कर्मियों को आदेश का पालन नही करने पर उन्हें स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!