Uncategorized

विधायक और लोक कलाकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ खरतुली स्कूल के पूर्व छात्रों का यादगार पुनर्मिलन

साहित्य सदन मुजगहन में उमड़ा भावनाओं का सैलाब: पूर्व छात्रों ने गुरु-शिष्य परंपरा को किया जीवंत

यादें विद्यार्थी जीवन की : 33 साल बाद मिले पुराने साथी, गुरुवर मरकाम का हुआ भव्य सम्मान

धमतरी। मुजगहन स्थित साहित्य सदन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा यादें विद्यार्थी जीवन की कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के केंद्र बिंदु 80 वर्षीय पूर्व प्राचार्य व्ही.एस. मरकाम रहे, जिन्हें उनके शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू और गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका कंचन जोशी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। साथ ही, युवा फेस्ट 2026 की विजेता कु. हुलसी साहू ने काव्य पाठ किया। संयोजक श्रीमती हर्षिता प्रकाश निम्बालकर और उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 33 वर्ष बाद मिले पुराने साथियों ने अपने संस्मरण साझा किए, जिससे माहौल अत्यंत भावुक और आत्मीय हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!