Uncategorized

अहिंसा सायकल रैली क़े माध्यम से जैन समाज ने दिया जियो और जीने दो व प्रत्येक जीवो क़े प्रति अहिंसा का संदेश

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव क़े तहत पार्श्वनाथ जिनालय जैन मंदिर इतवारी बाजार से सिहावा चौक स्थानक भवन तक निकाली गई रैली

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव क़े तहत आज अहिंसा सायकल रैली दोपहर 4 बजे से श्री पार्श्वनाथ जिनालय जैन मंदिर इतवारी बाजार से नया स्थानक भवन धमतरी तक निकाली गई .रैली को विजय गोलछा,रमन लोढ़ा,सुनील जैन,आकाश कटारिया,संकेत बरडिया,अर्पित जैन, निकेश कोटड़िया धनराज लुनिया ने ध्वज दिखा कर रवाना किया. बता दे अहिंसा सायकल रैली मे बड़ी संख्या मे जैन शामिल हुए और जियो और जीने दो व प्रत्येक जीवो क़े प्रति अहिंसा का संदेश दिया.साथ ही भगवान महावीर स्वामी क़े सिद्धांतो को जन जन तक पहुँचाया.रैली क़े दौरान बच्चों मे विशेष उत्साह नजर आया बच्चे सायकल लेकर पार्श्व नाथ जिनालाय पहुंचे और उत्साहपूर्वक रैली की शक्ल मे आगे बढ़े. बच्चों क़े साथ जैन समाज जनो मे भी सायकल रैली को लेकर उत्साह रहा. रैली क़े दौरान भगवान महावीर स्वामी क़े संदेशो को जन जन तक पहुँचाया गया .रैली मे बड़ी संख्या मे जैन समाज जन व समाज क़े बच्चे शामिल हुए.
ज्ञात हो कि उक्त आयोजन क़े प्रभारी प्रभारी धनराज लुनिया,सकेंत बरड़िया,आकाश कटारीया,रोहित छाजेड़,खुसराज बाफना रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!