Uncategorized

सर्वोदय स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित : नामिका मीनपाल ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

दर्री सरपंच की मौजूदगी में सम्मानित हुए सर्वोदय स्कूल के मेधावी छात्र


धमतरी। स्थानीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक शाला में सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम धूमधाम से घोषित किया गया। ग्राम दर्री के सरपंच हिमांशु साहू और उप सरपंच निरंजन साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर छात्रों तक का उत्साह देखते ही बनता था। इस वर्ष परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने दबदबा बनाया। कक्षा चौथी की छात्रा नामिका मीनपाल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबको चकित कर दिया, वहीं कक्षा पहली की तेजस्वी नेताम (99.33 प्रतिशत) और तीसरी की लाव्या साहू (99. 5प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं से नमन साहू (91.5 प्रतिशत) और 12वीं जीव विज्ञान से साक्षी कुम्भज (90.6 प्रतिशत) स्कूल के टॉपर रहे। प्राचार्य टी.आर. सिन्हा ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य संजय मीनपाल, श्रीमती तारा सिन्हा और सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!