Uncategorized

स्वच्छता के प्रति लोगो में जागरुकता लाना सफाई चौपाल का है उद्देश्य – प्रिया गोयल

निगम आयुक्त ने कहा चौपाल में ज्यादातर आ रहे सफाई संबधित शिकायते व सुझाव

आमजनता के सहयोग से स्वच्छता को बनाएंगे जनआंदोलन

धमतरी। नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र अन्तर्गत सभी 40 वार्डो में सफाई चौपाल लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। सभी के सहयोग से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाते हुए स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने धमतरी नगर निगम अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा उक्त बाते निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कही।
आयुक्त गोयल ने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्डो में सफाई जन चौपाल लगाया जा रहा है। जिसमें निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद व वार्डवासी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। नगर निगम का यह अभियान वार्डों में स्वच्छता, बेहतर जल आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जब नागरिक और प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे, तभी एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर का निर्माण संभव होगा।
स्वच्छता एक सामूहिक प्रयास है जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। सभी के सहभागिता से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जा सकता है। जिसके सार्थक परिणाम हमे मिलेंगे। वार्डो में लग रहे सफाई चौपाल में बेहतर रिस्पांस शहरवासियों का मिल रहा है। चौपाल में ज्यादातर स्वच्छता व मूलभूत सुविधाओं के संबंधित शिकायते व सुझाव मिल रहा है। जिस पर निगम टीम गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है। स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरुक करने कई नवाचार किये जा रहे है। लोगो को जागरुक करना ही सफाई जनचौपाल का उद्देश्य है। उल्लेखनीय है कि आयुक्त प्रिया गोयल लगातार जनचौपाल में शामिल हो रही है। इस दौरान नागरिकों द्वारा उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया जा रहा है।
स्वच्छता में सहयोग की अपील
निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरवासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य सामूहिक प्रयास होना चाहिए यदि हम स्वच्छता का ख्याल रखेंगे तो पूरा शहर स्वच्छ होगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि नालियों में कचरा न डाले, गीला, सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर निगम के कचरा कलेक्शन गाडिय़ों में ही कचरा डाले। नालियां जाम होने का मुख्य कारण नालियों में पॉलीथीन व कचरा डालना है। इससे बचे। ताकि नालियां जाम न हो ताकि मच्छरों की समस्या भी कम से कम हो। नालियों में गोबर कचरा न बहाए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!