ग्राम भुरसीडोंगरी में भव्य दीपावली मिलन, सम्मान समारोह के साथ हुआ विकास कार्यों का भूमिपूजन

धमतरी. ग्राम भुरसीडोंगरी में शीतला माता दर्शन उपरांत दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सार्वा , अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी थे उन्होंने ग्राम के विकास हेतु नमो पार्क, सी.सी. रोड एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं।विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती गरिमा नेताम,अध्यक्षता ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी के सरपंच लिलम्बर नागवंशी उपस्थित रहे.इस अवसर पर ग्राम के अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे.उप सरपंच महेन्द्र साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष रोहणी नेताम, ग्राम पटेल शंकर पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष सुखचंद मरकाम, ग्रामीण उपाध्यक्ष श्यामचंद कश्यप, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष फूलसिंह सोरी, मनीराम साहू, रामजी नेताम (गोंडवाना समाज प्रमुख), दीपक लाल साहू (समाज प्रमुख), मुकेश बेसरा (गांडा समाज प्रमुख), लादूराम यादव, ग्वाल राम नागवंशी (ध्रुव गोंड़ समाज प्रमुख), उमेद निषाद, गिरधे सहारे (महार समाज प्रमुख), राजेश खेलन (सतनामी समाज प्रमुख), पुजारी जोहरलाल नागवंशी, डी. एल. गंजीर, छत्रपाल सोरी, धरमसिंह साक्षी, महेश मरकाम, लखमु राम नेताम, खम्मन गंजीर, मुकेश कुमार साहू, ज्ञानचंद गंजीर, भंजदेव घृष्टा एवं ग्राम पंचायत के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन श्री खम्मन साक्षी द्वारा किया गया।महिला मंडल की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें भागबती सोरी (अध्यक्ष), उतरा साहू (उपाध्यक्ष), सुहागा सोरी (संरक्षक), होलिका नागेश, मालती मरकाम, ओमप्रकाश साहू, संतु यादव, इकेश्वर मरकाम, मनिहार मरकाम, ताकेश्वरी, साधना मरकाम, सुनीता नेताम, बिमलेश्वरी नेताम, मनसुख मरकाम, पूनाराम मरकाम, अनिता निषाद, लोमीन निषाद, अनिता नेताम, गीता यादव आदि महिलाएँ सम्मिलित रहीं।
ग्राम के गौरवों का सम्मान
ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त ग्रामजनों का सम्मान किया गया जिसमे बहादुर मरकाम डिप्टी कलेक्टर से अपर कलेक्टर पदोन्नत नरसिंह नेताम नगर सेनानी संभाग अधिकारी, बिलासपुर, संतोष नेताम, डॉ. दीप्ति सोरी, प्राथमिक स्वास्थ्य नगरी,सुश्री अंजली नागेश नायब तहसीलदार,छत्रपाल सोरी प्राचार्य,सुश्री जया गंजीर प्रधानपाठक,सुश्री नेहा गंजीर एवं सुश्री सोनी मरकाम नीट क्वालीफाई मोक्ष साहू, दिव्यांशु गंजीर, खिलेश साहू जवाहर नवोदय विद्यालय चयनित विद्यार्थी तथा प्रयास स्कूल में चयनित छात्र-छात्राओं का भी अभिनंदन किया गया।