Uncategorized

8 माह के कार्यकाल में पार्षद कुशल लोढ़ा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के विकास व वार्डवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने रहे सफल

उद्यानों की सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था, शौचालय में बेहतर व्यवस्था, सड़को की मरम्मत, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक कार्यो को दिया गया अंजाम


धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी नगर निगम में भी चुनाव सम्पन्न हुए। 1 मार्च को महापौर सहित सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। जिसके पश्चात आज निगम के कार्यकाल को लगभग 8 महीने पूर्ण होने को है। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे है।
चर्चा के दौरान पार्षद श्री लोढ़ा ने बताया कि उनके लगभग 8 महीने के कार्यकाल में वार्डवासियों के मांगो के अनुरुप विकास कार्य व बुनियादी सुविधाओं के बेहतरी की दिशा में उनका प्रयास निरंतर रहा। श्री लोढ़ा ने बताया कि इस दौरान वार्ड के तीन गार्डन की साफ सफाई, गार्डन लाइट की उचित व्यवस्था, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लाइट की उचित व्यवस्था कराई गई। वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। वार्ड के जाम नालियों की सफाई कराकर निकासी व्यवस्था बेहतर कराई गई। वार्ड में डम्प कचरे को उठवाया गया। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था बदहाल थी जिसे बेहतर किया गया। सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता था। साथ ही सड़क किनारे साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त वार्डवासियों को कार्यो के लिए निगम में भटकना न पड़े इस ओर उनका प्रयास रहता है।
वार्डवासियों की मांग व समस्याओं के निराकरण है प्राथमिकता – कुशल लोढ़ा

उल्लेखनीय है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीतकर पार्षद निर्वाचित हुए वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने शुरु से प्रयासरत है। श्री लोढ़ा ने कहा कि वार्ड के विकास व वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए डो उचित रहेगा उसमें हमेशा उनका योगदान रहेगा। वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने उनके बीच स्वयं पहुंचते है। और निराकरण का हर संभव प्रयास करते है। इस कार्य में महापौर रामू रोहरा का उन्हें लगातार सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!