Uncategorized

सत्याग्रह को ढोंग बताने वाले पहले ये बताए की पंद्रह वर्षों तक राज करने वाले भाजपाईयों ने गौ संवर्धन के लिए क्या किया? – आकाश गोलछा

दुर्घटनाओं को देखते हुए विधायक और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जनहित में किया गया गौ सत्याग्रह

धमतरी। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि गोबर का मजाक उड़ानें वालो के मुंह से गौ संवर्धन की बात हास्यास्पद प्रतीत हो रही है। निरंतर दुर्घटनाओं को देखते हुए विधायक और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गौ सत्याग्रह किया गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरंतर मवेशियों के कारण दुर्घटना हो रही है। जिसमे जन हानि के साथ मवेशियों की मौत चिंताजनक है, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। गौठान और रोका छेका जैसी महती योजना जिसे कांग्रेस शासन ने प्रारंभ किया था। उसे भी भाजपा ने बंद कर दिया है। गौठान बंद होने से मवेशी रोड पर आए वहीं किसानों को जैविक खाद की आपूर्ति बंद हो गई है। सत्याग्रह को ढोंग बताने वाले पहले ये बताए की पंद्रह वर्षों तक राज करने वाले भाजपाईयों ने गौ संवर्धन के लिए क्या किया? अपितु चुनावी वादों में गाय देने के वादों से भी मुकर गए। कांग्रेस ने न केवल गौ माता का सम्मान किया अपितु गोबर और गौ मूत्र का भी साथ ही औषधि के रूप में उपयोग भी कराया। वही अन्य राज्यो ने भी इसे अपनाया।
शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा ने आगे कहा कि भाजपा नेता अधिकारियों पर दुव्र्यवहार का निराधार आरोप लगाते है, पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, पिछले 5 वर्षो में अधिकारियों से किस तरह का व्यवहार किया गया ये जनता जानती है। भाजपा हमे नैतिकता और अनुशासन न सिखाए बल्कि मवेशियों को व्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में अपनी ऊर्जा लगाए। कांग्रेस पार्टी सम भाव सभी की सलामती चाहती है। ऐसे मुद्दे पर राजनीति न करते हुए इसके समाधान पर भाजपा नेताओं को ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!