Uncategorized

लोहाणा समाज द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को श्री लोहाणा महाजन एवं श्री लोहाणा महिला मंडल द्वारा धमतरी लोहाणा समाज के एक परिवार, एक वृक्ष की तजऱ् पर श्रवण बाधिका स्कूल परिसर में वृहद् वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न प्रजाति के वृक्ष परिसर मे रोपित किए गए।

श्रीमती उमा देवांगन, अधीक्षिका श्रवण बाधिका स्कूल का पूर्ण सहयोग समाज को प्राप्त हुआ जिसके लिये समाज ने उनका सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में महाजन अध्यक्ष अरुण मिरानी , सचिव गौरव लोहाना ,काँतिभाई मानेक, प्रदीप मिरानी,जयंतीभाई रायचूरा, महेंद्र राजपुरिया, प्रकाशभाई कछवाय, मुकेश रायचूरा, राकेश लोहाना, परेश तन्ना, हितेश रायचूरा,परेश लोहाना,लोकेश पलन मोहित ठक्कर, लोकेश राजपुरिया, शुशांत लोहाना, किशोर गंभीर, ललित मानेक, महिला मंडल अध्यक्ष वंदना मिरानी, सचिव तृप्ति माणेक ,छायाबेन लोहाना, जसवन्तीबेन रायचूरा,उषा तन्ना, हिना लोहाना, ममता लोहाना,बबीता लोहाना, ममता राजपुरिया, चंचल राजपुरिया, ममता पलन, हर्षा लोहाणा, रेखा लोहाणा, उषा कोठारी कल्पना आथा, वीणा गंभीर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!