Uncategorized

8 जुआरी गिरफ्तार,नगदी, 6 मोटर साइकिल, स्कूटी, टीवीएस एक्सएल व 8 मोबाइल सहित कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का सामान जप्त

भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।थाना भखारा पेट्रोलिंग स्टाफ के रात्रि गश्त पर रवाना हुआ था। इसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरा बी श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल थाना भखारा पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, वहीं कुछ जुआरी मोबाईल की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए पकड़े गए।पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम लोकेश कुमार सिन्हा पिता स्व. छन्नुलाल सिन्हा,40 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा,मयंक सिन्हा पिता छबिल सिन्हा, 25 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा,भुपेश्वर सिन्हा पिता रमन सिन्हा, 29 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा,हसन खान पिता अब्दुल खान, 38 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा,छबि सोनकर पिता जागेश्वर सोनकर, 34 वर्ष, निवासी सिलघट थाना भखारा राजू साहु पिता प्रकाश चंद साहु, 31 वर्ष, निवासी सुपेला, कमलेश सोनकर पिता जीवन लाल सोनकर, 38 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग,राजेश साहु पिता भुखन लाल साहु, 36 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाले बताये‌।जुआरियों द्वारा जुआ खेलना पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना भखारा में 6 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जुआरियों से नगदी रकम फड़ सहित 9,000 रुपये, 52 पत्ती ताश,6 नग मोटर सायकल कीमती लगभग 2,85,000 रुपय,1 नग हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमती लगभग 20,000 रुपये 1 नग टीवीएस एक्सएल कीमती लगभग 30,000 रुपये,8 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 76,000 रुपय,कुल जुमला कीमती 4,20,000 रुपये का सामान गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!