Uncategorized
इस दीपावली अपने शहर के दुकानदार से ही करे खरीदी – महेश जसूजा
स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में दे योगदान- सलज अग्रवाल

धमतरी। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, सलज अग्रवाल, धनराज लूनिया, सुरेश महावर, प्रमोद गुप्ता, अमित रामानी, संकेत बरडिया, रवि मुंजवानी, आकाश जसूजा, शैलेश आहूजा, ज्ञानचंद लुनावत, राजू लुंकड, सभी कैट के मेंबर्स ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने शहर के परिचित दुकानों से ही समान खरीदे, छोटे छोटे दुकानदार से समान खरीद कर आप अपने शहर का पैसा शहर में देखेंगे,और देश और शहर का विकास भी होगा। शहर के कुम्हार से दिए,शहर के दुकान से किराना,कपड़ा, रेडीमेड, मनिहारी, जूता, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर ,खरीद कर देखिए , आपको गर्व होगा कि आपने अपने शहर के दुकानदार को सहयोग कर अपने देश का पैसा विदेशों में नहीं भेजा,और अपने शहर और देश के विकास में योगदान दिया है।
