धमतरी जिले के अनेक ग्रामों में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
मन की बात ने शासन और जनता के बीच संवाद को नई ऊंचाई प्रदान की है -प्रकाश बैस

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है- अरुण सार्वा
धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को धमतरी जिले के नगरों एवं ग्रामों में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना। जिले के विभिन्न बूथों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ग्रामीणों के साथ एक अनूठे और आत्मीय वातावरण में बरगद के वृक्ष की छांव के नीचे जमीन पर बैठकर लैपटॉप के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह, फिटनेस और खेल संस्कृति के विस्तार पर चर्चा की। कार्यक्रम में जल सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तैराकी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े होते हैं। उन्होंने युवाओं में खेलों और तैराकी के प्रति बढ़ती जागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की सकारात्मक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समाज के प्रेरणादायक व्यक्तियों, नवाचारों और जनभागीदारी के उदाहरणों को सामने लाकर देशवासियों को प्रेरित करते हैं.भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि मन की बात ने शासन और जनता के बीच संवाद को नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उठाए गए विषय समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़े होते हैं और जनजागरूकता के लिए अत्यंत प्रभावी हैं।पूर्व विधायक इन्दर चोपड़ा ने कहा कि खेल, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान भारत के समग्र विकास की सोच को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के दूरस्थ क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इससे सामान्य नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनने की प्रेरणा मिलती है।
भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं में खेल भावना, तैराकी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देश में सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों को नई पहचान दी है।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

