Uncategorized

सूतककाल से पूर्व महापौर एवं पार्षदों ने मां विंध्यवासिनी की आरती कर क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं शांति के लिए की प्रार्थना

युवा वर्ग अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों तथा समाज की सेवा में लगाए -:रामू रोहरा

धमतरी- चंद्र ग्रहण के सूतक काल से पूर्व नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी की विशेष पूजा अर्चना आरती के साथ करते हुए ग्रहण कल समाप्ति तक के लिए पट को बंद किया गया इससे पूर्व शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना में शामिल होते हुए नगर सहित क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि तथा शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज की सेवा तथा सकारात्मक कार्यों में लगावे इसे ही हमारा मानव जीवन सार्थक होगा। आने वाले कल से पितृपक्ष पर भी उन्होंने सभी को अपने पितरों के प्रति आस्था व श्रद्धा के समर्पण की बात कही है।उक्त अनुष्ठान के पवित्र अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल पार्षद अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, चंद्रभागा साहू संजय देवांगन, गजेंद्र कवर, कुलेश सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!