सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन, अध्यक्ष ज्योति हरख जैन रहे अतिथि के रुप में उपस्थित

भखारा. सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कुल 16 विधाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कल 300 भैया बहनों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत विधा, निबंध, रंगोली, चित्रकला, गीता पाठ, मूर्ति कला, एकल भजन,कथा कथन, स्वरचित कविता, तबला वादन, सुलेख,शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय, मानस प्रथम अक्षरी, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच,वंदे मातरम आदि शामिल रहीं। अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षकों और सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। अतिथि गणों में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचाय अध्यक्ष ज्योति जैन, हरख जैन विधायक प्रतिनिधि साथ में विष्णु साहू उपाध्यक्ष, रामगोपाल देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष, गिरिराज सोन एवं भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम सफल बनाने में देवेंद्र साहू संकुल समन्वयक, टीकाराम साहू, कुंज बिहारी साहू,आसाराम साहू, प्रकाश साहू आदि समस्त आचार्य, दीदी गणों का समग्र योगदान था।
