Uncategorized

स्पीकर कौशिल्या देवांगन, पार्षदों संग समाज के प्रबुद्ध नागरिक से मिल पार्टी दायित्व का कर रही निर्वाह

मोदी जी के जनहितकारी,जनसमर्पित, जन-केंद्रित नीति व योजनाओं से निगम जनप्रतिनिधि समाज के जिम्मेदार लोगों को करा रहे हैं अवगत

धमतरी- केंद्र सरकार के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं तथा नीतियों व सिद्धांतों को लेकर समाज की जिम्मेदार लोगों के बीच जाकर अवगत कराने का निर्णय लिया है इसी तरह में नगर निगम के स्पीकर एवं अध्यक्ष कौशल्या देवांगन के नेतृत्व में वरिष्ठ पार्षद गण निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, हेमंत बंजारे,कुलेश सोनी ,हिमानी साहू, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले सुधीर गुप्ता के गृह निवास पहुंचकर भाजपा के रीति-निति सिद्धांतों को साझा किया, श्री गुप्ता ने भी अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि सार्वजनिक जीवन में सुचिता एवं ईमानदारी के लिए मुंह ,दिल और दिमाग तीनों की बोल एक होना चाहिए तभी इतिहास में जनप्रतिनिधि का नाम लिखा जाता है।
वही सभापति कौशल्या देवांगन ने सामूहिकता के साथ सेवा को आगे बढ़ाने के लिए सबको साथ लेकर चलने की बात कही है। निलेश लुनिया द्वारा विश्वास दिलाया गया है कि निगम के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अखिलेश सोनकर ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वीकृत नालंदा परिसर हाईटेक बस स्टैंड जल आवर्धन संयंत्र के कार्यों को धमतरी निगम क्षेत्र में त्वरित रूप से पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। तो दूसरी और हिमानी साहू ने विश्वास दिलाया कि महिलाओं की भागीदारी सार्वजनिक क्षेत्र में निगम के माध्यम से सक्रियता का प्रतीक बनकर एक नई दिशा को प्राप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!