Uncategorized

कोर्रा में 13 नवंबर को होगा रुद्र महाभिषेक एवं महायज्ञ

पु.नारायण कौशिक सहित 11यज्ञकर्ता करेंगे मंत्रोच्चार

 

ओबीसी संयोजन समिति जिला धमतरी एवं ग्राम इकाई कोर्रा के तत्वाधान में 13 नवंबर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे को खेल मैदान परिसर कोर्रा में रुद्र महाभिषेक एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस पुण्य अवसर पर पुरोहित नारायण कौशिक सहित 11यज्ञकर्ता अपने श्री मुख से रुद्राभिषेक महामंत्र का मंत्र उच्चार करते हुए महायज्ञ संपन्न करेंगे।ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुघन सिंह साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम नया फसल आगमन समय में किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए मेहनतकश ओबीसी समाज सहित जिलेवासियों के पुण्य प्रताप के लिए आयोजन किया गया है। यजमानों को अभियंत्रित रुद्राक्ष भेंट किया जाएगा। यज्ञ के बाद में प्रसाद वितरण एवं भजन का आयोजन किया गया है। आयोजक टीम के प्रमुख ग्राम कोर्रा निवासी यशवंत साहू ने ग्रामीणों सहित आप- पास के गांवों के लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वाहन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!